Sirsa Breaking News : गांव सालमखेड़ा के पास दो गुटों के झगड़े में युवक की मौ#त, एक गंभीर रूप से घायल

कार को रोका और तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया up to date

सालमखेड़ा/ओढ़ा। रविवार की रात गांव सालमखेड़ा के पास दो गुटों के झगड़े में एक युवक की मौ#त हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ओढ़ा पुलिस ने मृतक के भाई हरमेल सिंह के बयान पर 6 नामजद आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  up to date

जानकारी के अनुसार, मृतक गुरमेल सिंह उर्फ लक्खा (32) निवासी गांव देसूजोधा और उसके साथ कार में सवार गुरविंद्र सिंह निवासी डबवाली, सालमखेड़ा आए हुए थे। रात को वापस लौटते समय सालमखेड़ा के पास दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोका और तेज धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  up to date

उन्हें पहले ओढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरसा रैफर किया गया और फिर अग्रोहा भेजा गया। उपचार के दौरान गुरमेल सिंह की सोमवार सुबह मौ#त हो गई, जबकि गुरविंद्र सिंह का इलाज चल रहा है। ओढ़ा पुलिस और सीआईए स्टाफ डबवाली ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शुरूआती जानकारी के अनुसार हमलावर सालमखेड़ा, चकेरियां और डबवाली के निवासी हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मृतक और हमलावर पक्ष के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच गांव ओढ़ा और डबवाली में झगड़े भी हो चुके हैं।up to date

 शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार यह झगड़ा वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हो  सकता है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है। ओढ़ा थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार बेनीवाल ने बताया कि मृतक गुरमेल सिंह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार गांव देसूजोधा में संपन्न किया गया। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ