![]() |
| प्रतियोगिता का शुभारंभ करती पुलिस अधीक्षक व अन्य। up todate |
पन्नीवाला मोटा में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
ओढ़ां। युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से गांव पन्नीवाला मोटा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।up to date
अपने संबोधन में एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह मानसिक मजबूती, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। खेलों से जुड़े युवा स्वत: ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं और अपने जीवन के लिए सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान आयोजकों की ओर से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया गया।up todate
कार्यक्रम में थाना ओढ़ां प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, बास्केटबॉल कोच अनिल कुमार, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, जिला बार एसोसिएशन प्रधान गंगा राम सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। up to date
मोबाईल से दूरी व खेलों को अपनाएं खिलाड़ी
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल की लत और नशे से दूरी बनाकर खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। एसपी ने कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जिससे निपटने के लिए समाज और युवाओं दोनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ जागरूकता अभियानों, स्कूल-कॉलेजों में संवाद कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रही है, ताकि युवाओं को सही दिशा दी जा सके। up to date
बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करती पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अतिथि।

0 टिप्पणियाँ