Big Breaking News : नव वर्ष पर पुलिस विभाग को मिला नया उत्साह : चार सहायक उपनिरीक्षक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत

फतेहाबाद। नव वर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस विभाग में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला, जब उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन एवं निरंतर सराहनीय प्रदर्शन के आधार पर चार सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत अधिकारियों में सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर मिली यह पदोन्नति संबंधित अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पित सेवा का प्रतिफल है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा, मेहनती, अनुशासित और समर्पित अधिकारी ही पुलिस विभाग की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह पदोन्नति न केवल इन अधिकारियों के लिए सम्मान है, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करेंगे।

पदौन्नत अधिकारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी सभी पदोन्नत अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने विभागीय एकजुटता, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को और अधिक मजबूत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ