मुर्गों की लड़ाई पर बड़ा एक्शन: 10 आरोपी गिरफ्तार, 43 हजार से ज्यादा नकदी जब्त

जुए का दांव लगवाने के मामले में  10 आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। up to date

हनुमानगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भादरा की टीम ने मुर्गोें की लड़ाई कराकर जुए का दांव लगवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 43 हजार 200 रुपये नकद, 02 कारें और 02 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक हरी शंकर (कढर) ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा, नशा तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशोें के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन में थाना भादरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा मुर्गों की आपसी लड़ाई कराकर लोगों से रुपये का दांव लगवाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। up to date

कार्रवाई के दौरान घायल मुर्गों का उपचार पशु चिकित्सक टीम द्वारा कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सीकर, जोधपुर, चुरू, चेन्नई, जम्मू-कश्मीर और हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ