स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर जारी, घर-घर किया जा रहा संपर्क

रक्तदान शिविर को लेकर जारी किया गया पोस्टर।


गोगामेड़ी। क्षेत्र के ग्राम बरवाली में स्वर्गीय महेंद्रसिंह जांगिड़ पुत्र नथूराम जांगिड़ की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 19 जनवरी को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत सेवा कार्य को लेकर जांगिड़ परिवार द्वारा शुक्रवार को शिविर का पोस्टर जारी किया गया। साथ ही ग्रामीणों को शिविर की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर सुभाष पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवाली में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में “ब्लड मैन ऑफ इंडिया” डॉ. अमर सिंह नायक, महिलाओं में सर्वाधिक रक्तदान करने वाली “ब्लड वुमन ऑफ इंडिया” विमला कस्वां तथा पर्यावरण प्रेमी वेद हंसराज स्वामी (माधोसिंघाना) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन से रक्तदान के महत्व पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार इस पुण्य कार्य में “जीवन एक गुलजार” अभियान का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लादूराम जांगिड़, भूपसिंह, पूर्णाराम, ओमप्रकाश, रामकुमार, धर्मपाल एवं पृथ्वी सहित अनेक गणमान्य नागरिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर सभी सहयोगी जुटे हुए हैं।


रक्तदान शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए रक्तदान के महत्व विषय पर एक विशेष प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को इस मानव सेवा कार्य के प्रति जागरूक किया जा सके। होशियार सिंह ने बताया कि जांगिड़ परिवार ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

खबरें जो आपके लिए जरूरी हैं Breaking News : नशा नियंत्रण अभियान: सुधीर मेडिकोज पर छापेमारी, नशीली गोलियां बरामद Breaking News : पीलीमंदोरी में बच्चों की गुमशुदगी का बड़ा खुलासा, नार्को टेस्ट से होगा सच का पता Breaking News : 35% कट-ऑफ बना बेरोजगारी की वजह? CDLU में उठा बड़ा सवाल Khana Khajana Update : दूध और खजूर का यह देसी नुस्खा, 7 दिनों में कमजोरी कर देगा दूर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर पोस्टर जारी, घर-घर किया जा रहा संपर्क Health Update : खर्राटे लेना सिर्फ नींद की समस्या नहीं, ये आपकी सेहत को भी कर सकता है खतरे में! World Hindi Diwas Special : विश्व हिंदी दिवस: शिक्षाविदों का संदेश घर से ही दें हिंदी को मजबूत आधार Weather NEWS: कोहरा और शीत हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, ठंड चरम पर Breaking News: सिरमौर के हरिपुरधार में बड़ा बस हादसा, दर्जनों घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ