![]() |
| चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। |
सिरसा। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (CDLU), सिरसा में सोमवार को विभिन्न भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों ने अपनी जायज़ मांगों को लेकर जोरदार लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह विरोध मार्च विश्वविद्यालय के बायपास गेट से शुरू होकर कचहरी गेट तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार और भर्ती आयोग की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें मुखर रूप से रखीं।up to date
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि वे 29 दिसंबर से सेक्टर–5, पंचकूला में लगातार धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार या संबंधित आयोग की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से अनदेखी के चलते उन्हें आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।up to date
![]() |
| up to date |
अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में लागू स्क्रीनिंग टेस्ट (SKT) पर गंभीर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि SKT में तय किया गया 35 प्रतिशत अंकों का कट-ऑफ तथाकथित मेरिट के नाम पर एक भेदभावपूर्ण और अव्यावहारिक व्यवस्था बन गया है। इस नियम के कारण हजारों पद खाली रह जाते हैं, जबकि योग्य और मेहनती अभ्यर्थी चयन से बाहर हो जाते हैं और बेरोजगारी झेलने को मजबूर हैं।up to date
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत और पारदर्शिता से जुड़ी हुई हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में SKT में लागू 35 प्रतिशत कट-ऑफ को तुरंत प्रभाव से रद्द करना, विज्ञापित पदों के कम से कम दोगुने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाना तथा SKT की सभी उत्तर पुस्तिकाओं और OMR शीट्स को आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक करना शामिल है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। up to date
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा इसे प्रदेश स्तर तक फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है तथा वे केवल अपने अधिकारों और रोजगार के अवसरों की मांग कर रहे हैं। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ऋषिपाल, मुकेश कुमार, नमन फुटेला, मंजीत सिंह, रेखा, हिना, वंदना, भूषण सिंह, मदन शर्मा, कार्तिकेय, दीपांशु नागर, अमनदीप, गुरप्रीत सिंह, वंश, गौरव विहान, जगत सिंह, रविंद्र और तलविंदर सिंह सहित अनेक अभ्यर्थी मौजूद रहे।up to date


0 टिप्पणियाँ