Breaking News: प्यार के जाल से जेल तक: बीदासर में दुकानदार को ब्लैकमेल करने वाली बाप-बेटी गिरफ्तार

up to date


बीदासर (चुरू)। बीदासर कस्बे में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवती और उसके पिता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई से बड़ी ब्लैकमेलिंग की साजिश बेनकाब हो गई।up to date


जानकारी के अनुसार, बीदासर निवासी 54 वर्षीय दुकानदार शिवलाल (बदला हुआ नाम) लंबे समय से पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे हुए थे। इसी दौरान उनकी दुकान पर आने-जाने वाली 20 वर्षीय युवती नीलिमा (बदला हुआ नाम) से बातचीत शुरू हुई। युवती ने पहले बातचीत और फिर मैसेजिंग के जरिए नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ ही दिनों में मिलने की बात कहकर उसने होटल का पता भेजा।

आरोप है कि होटल के कमरे में युवती ने पहले अपनापन दिखाया, लेकिन वहां पहले से लगे छिपे कैमरे से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली गई। इसके बाद पीड़ित को वीडियो भेजकर 5 लाख रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।up to date

धमकियों से घबराए शिवलाल ने हिम्मत जुटाकर बीदासर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर योजना बनाते हुए पीड़ित से युवती को मैसेज करवाया कि वह फिलहाल 2 लाख रुपये दे सकता है। तय योजना के अनुसार सुबह एक सुनसान स्थान पर लेन-देन तय किया गया।up to date

जैसे ही युवती अपने पिता के साथ वहां पहुंची और रुपये का लिफाफा लिया, पहले से तैनात पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन, चैट, वीडियो और कॉल रिकॉर्ड सहित अहम सबूत बरामद किए हैं। पूछताछ में ब्लैकमेलिंग की पूरी साजिश सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की किसी भी धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में डरें नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर शिकायत करने से न केवल अपराधियों पर कार्रवाई होती है, बल्कि पीड़ित की प्रतिष्ठा और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।up to date

नोट: यह सच्ची घटना पर आधारित खबर है, पहचान की सुरक्षा के लिए नाम बदले गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ