Chopta News : चोपटा में हिमांशी मेकओवर की पहल बेटी के जन्मदिन पर बांटी सिलाई मशीनें

सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरण समारोह up to date

चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हिमांशी मेकओवर चोपटा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के लिए सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बना, बल्कि सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कारण क्षेत्र में विशेष चर्चा का विषय भी रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त एक्सईएन गुलशन वधवा, आरवी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट लुधियाना से रवि तलवंडी तथा एमबीआर फिल्म से जुड़े प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार एमएस बावरा ने शिरकत की। चोपटा पहुंचने पर अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। हिमांशी ब्यूटी पार्लर की संचालिका रितु शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। up to date

32 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित 

इस अवसर पर कुम्हारिया, रामपुरा बगड़िया सहित आसपास के कई गांवों की कुल 32 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को हिमांशी मेकओवर चोपटा की ओर से सिलाई मशीनें वितरित की गईं। साथ ही आरवी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट लुधियाना की ओर से रवि तलवंडी, कंचन वैदिक नेचुरल केयर, सुपरवाइजर अनिल धवन व रवि सोनी द्वारा महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी। up to date

कार्यक्रम के दौरान एमबीआर फिल्म से जुड़े फिल्मी कलाकार एमएस बावरा और अजय बावरा की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। जब एमएस बावरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। up to date

अपने संबोधन में फिल्मी कलाकार एमएस बावरा ने कहा कि हिमांशी मेकओवर चोपटा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए की जा रही यह पहल वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज में सम्मानजनक पहचान भी बना सकती हैं।

कार्यक्रम में कमला पत्नी वेदपाल कुम्हारिया, अनीता, सुनीता, रितु, स्मेस्ता, अनु, रेखा, मोनू, कमलेश सहित कई महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा हिमांशी मेकओवर की संचालिका रितु शर्मा की बेटी सुनीता का जन्मदिन भी इसी अवसर पर केक काटकर मनाया गया, जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। up to date

अंत में आयोजक एवं संचालिका रितु शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुनीता, संतोष, पूजा, निर्मला, रचना, भावना, प्रियंका, बिमला, एकता, दिव्या, सुमन सहित अनेक महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में यादगार बन गया। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ