Education News: सर्दी के चलते स्कूलों में बच्चों की हुई ईतने दिन की छुट्टी, देखें कब खुलेंगे स्कूल

 6 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक up to date
हनुमानगढ़। Hanumangarh  जिले में शीतलहर और अत्यधिक ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। हनुमानगढ़ के कलेक्टर District Magester एवं जिला मजिस्ट्रेट, खुशाल यादव ने आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार 6 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा।  up to date

यह आदेश छात्रों के लिए लागू होगा, लेकिन कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी। अवकाश का यह निर्णय शीतलहर और बढ़ती ठंड के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए शिक्षा का क्रम जारी रहेगा, क्योंकि इन कक्षाओं में अधिकतर परीक्षा की तैयारी होती है और शैक्षिक नुकसान को कम करने के लिए इन्हें रोकने का निर्णय नहीं लिया गया है। up to date

Education news साथ ही, विद्यालयों का समस्त स्टाफ विभागीय नियमों के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने कार्यों का निर्वहन करेगा। जिला कलेक्टर ने विद्यालय प्रमुखों से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें। यदि कोई विद्यालय इस दौरान कक्षा संचालन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश से छोटे बच्चों को अत्यधिक ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा।up to date

 प्रशासन का यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। यह निर्णय यह भी दशार्ता है कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है और मौसम की बदलती स्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने में सक्षम है। विद्यालयों में अवकाश की घोषणा से बच्चे इस ठंडे मौसम का सामना कर सकेंगे, और उनका स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होगा। up to date


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ