![]() |
| हेरोइन (चिट्टा) बरामद दो तस्कर गिरफ्तार up to date |
गोगामेड़ी। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोगामेड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 06.43 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ हरी शंकर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। up to date
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता अतिरिक्त तथा वृत्त भादरा के पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोगामेड़ी श्रीमती चंद्रकला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने खचवाना से गुसासाईना रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध आॅल्टो कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 06.43 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सोनपाल पुत्र मनीराम स्वामी (32) निवासी नेठराना तथा राकेश उर्फ धोलू पुत्र भगताराम जाट (25) निवासी नेठराना के रूप में हुई। up to date
इस कार्रवाई में थानाधिकारी चंद्रकला, सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल, कांस्टेबल कुलदीप, मोनू, रोहिताश एवं चालक राजेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे की इस बुराई से बचाया जा सके। up to date
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आॅल्टो कार नंबर आरजे 24 यू 1506 को जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी हेरोइन की तस्करी के उद्देश्य से परिवहन कर रहे थे। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना गोगामेड़ी में प्रकरण संख्या 12/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना भिरानी के थानाधिकारी हनुमान प्रसाद द्वारा की जा रही है। up to date

0 टिप्पणियाँ