Mukhyamantri Youva Swrojgar Yojana: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन, 1 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ up to date


 जयपुरराजस्थान सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 जनवरी को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में Mukhyamantri Youva Swrojgar Yojana:  मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने इस योजना की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उद्यमी बनाना है। योजना के तहत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), सेवा और व्यापार क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। up to date

सरकार करेगी पूरा ब्याज वहन

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा ऋण पर लगने वाले 100 प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। यानी लाभार्थियों को ऋण पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई शुल्क (क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट शुल्क) का भी पुनर्भरण किया जाएगा। up to date

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ऋण राशि

योजना में युवाओं की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ऋण की सीमा तय की गई है—

8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए

  • सेवा व व्यापार क्षेत्र: 3.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: 7.5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण
  • मार्जिन मनी: अधिकतम 35 हजार रुपये

स्नातक, आईटीआई व अधिक शिक्षित युवाओं के लिए

  • सेवा व व्यापार क्षेत्र: 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर: 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण

  • मार्जिन मनी: अधिकतम 50 हजार रुपये

जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह योजना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आर्थिक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ