Kotputli-Behror News: महज 10 घंटे में पुलिस ने किया 2.58 करोड़ के कॉपर चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कंटेनर सहित पूरा चोरी का माल बरामद

चोरी के आरोप में गिरफ्तार किये गए आरोपी up to date


प्रागपुरा। प्रागपुरा थाना पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर 2 करोड़ 58 लाख 12 हजार 500 रुपये मूल्य की कॉपर चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में पुलिस ने संगठित गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चोरी किया गया पूरा कॉपर और घटना में प्रयुक्त दो कंटेनर वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। up to date
थानाप्रभारी भजनाराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, टोल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर इस जटिल चोरी की गुत्थी सुलझाई। पुलिस की इस कार्रवाई ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर मजबूत संदेश दिया है। up to date

पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया कॉपर up to date

ऐसे हुआ खुलासा

थानाप्रभारी भजनाराम ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को परिवादी राजेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका ट्रक संख्या RJ-02-GB-3929 एक जनवरी को महेसाणा (गुजरात) से भिवाड़ी के लिए 2.58 करोड़ रुपये मूल्य का कॉपर लेकर रवाना हुआ था। 3 जनवरी की रात टोल प्लाजा से अंतिम संदेश आने के बाद चालक अनिल सिंह शेखावत का मोबाइल बंद हो गया, जिससे संदेह गहरा गया। up to date
जांच के दौरान ट्रक प्रागपुरा क्षेत्र में ममता होटल से पहले खाली हालत में मिला। होटल के गार्ड ने बताया कि देर रात एक सफेद रंग की कार ट्रक के पीछे आई थी और ट्रक चालक उसमें बैठकर चला गया। इससे साफ हो गया कि चोरी पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई। up to date

आरोपियों के द्वारा चोरी किया गया ट्रकup to date

तीन आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई (आईपीएस) के निर्देश पर, एएसपी नाजिम अली खान के सुपरविजन और विराटनगर डीएसपी उमेश निठारवाल के निर्देशन में टीम ने त्वरित दबिश दी। पुलिस ने इरफान (37) पुत्र साजिद अली निवासी वेलकम, दिल्ली; रिंकु बागड़ी (34) पुत्र श्रीपाल बागड़ी निवासी तावडू, जिला नूंह (मेवात); और मिंटू उर्फ सुखबीर पुत्र रामेश्वर गुर्जर निवासी बुरहेड़ा, थाना खुशखेड़ा, भिवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कंटेनर वाहन HR-55-AY-4639 और RJ-02-GB-3929 सहित 2.58 करोड़ रुपये मूल्य का कॉपर बरामद किया गया है।up to date

जानकारी देते पुलिस अधिकारी  up to date

अनुसंधान जारी, जीरो टॉलरेंस नीति

थानाप्रभारी भजनाराम ने बताया कि मामले में अन्य लिंक, गिरोह के नेटवर्क और चोरी के तरीके को लेकर गहन अनुसंधान जारी है। संगठित अपराधों के खिलाफ प्रागपुरा पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आमजन और व्यापारिक वर्ग में संतोष का माहौल है, वहीं अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अपराध कर बच निकलना आसान नहीं है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ