अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना पहली प्राथमिकता: एसपी दीपक सहारण
![]() |
| जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण up to date |
सिरसा Sirsa। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आॅपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने नशा तस्करों, जुआ-सट्टा करने वालों, अवैध शराब विक्रेताओं और संगीन मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जिले भर में 1487 स्थानों पर दबिश दी। up to date
इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 88 मामले दर्ज कर 163 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियान के दौरान करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ, अवैध हथियार, नकदी और नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 80 नशा तस्करों के खिलाफ 49 मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 1 किलो 92 ग्राम 219 मिलीग्राम हेरोइन, 69 किलो 486 ग्राम डोडा चूरा पोस्त और 408 ग्राम अफीम बरामद की गई है। इसके अलावा अवैध रूप से नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27,610 नशीली गोलियां और 24,000 नशीले कैप्सूल जब्त किए गए। up to date
अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। इनसे 885 बोतल देशी शराब और 320 लीटर लाहन बरामद की गई। वहीं जुआ और सट्टा खाईवाली करने वाले 14 लोगों को काबू कर 8 लाख 8,900 रुपये नकद बरामद किए गए। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 12 मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, 33 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन बरामद की हैं। एसपी दीपक सहारण ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। up to date
अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही मानवात भलाई कर रही पुलिस
उन्होंने बताया कि कॉम्बिंग आपरेशन के तहत गांव-गांव और शहर-शहर कार्रवाई करते हुए 142 लोगों को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत पाबंद किया गया है। मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिरसा पुलिस ने सर्दी के मौसम में 1365 बेसहारा लोगों को कंबल, भोजन, कपड़े और रात्रि ठहराव की व्यवस्था करवाई है, जो पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना सिरसा पुलिस की पहली प्राथमिकता है, और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। up to date

0 टिप्पणियाँ