![]() |
| मोटरसाइकिल सवार से हेरोइन बरामद। up to date |
सिरसा। Sirsa पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सिरसा जिले की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक से लाखों रुपए कीमत की 81 ग्राम 59 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम गिगोरानी नहर पुल के पास गश्त कर रही थी। up to date
इसी दौरान शाहपुरिया गांव की तरफ से मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने अचानक पलटी मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी में युवक मनदीप उर्फ सुनील, पुत्र कुलदीप, निवासी दड़बा, जिला सिरसा, के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। up to date
इसके बाद आरोपी के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में उससे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह गिरफ्तारी नशा तस्करों के खिलाफ जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई का हिस्सा है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। up to date

0 टिप्पणियाँ