Sucess Story : छोटी उम्र, बड़ा सपना: सनियाना की अभिलाषा का हरियाणा अंडर-15 क्रिकेट टीम में चयन


फतेहाबाद।
सनियाना गांव की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अभिलाषा मधाई ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर Haryana under 15 हरियाणा महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिलाषा का चयन हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मैचों के लिए किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। लोग अभिलाषा की मेहनत और लगन की सराहना कर रहे हैं। अभिलाषा पिछले करीब तीन वर्षों से बाबा द्रोणागिरी क्रिकेट अकादमी, ललौदा में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। यहां उन्होंने अनुभवी क्रिकेट कोच मनदीप सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। छोटी उम्र से ही अभिलाषा में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि थी, जिसे परिवार ने भी पूरा सहयोग दिया। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे अपने खेल में निखार लाया और आज यह मुकाम हासिल किया। 

अपनी बल्लेबाजी और फिल्डिंग के प्रति किया आकर्षित

13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रोहतक के लाहली में आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिलाषा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके खेल में आत्मविश्वास और तकनीकी मजबूती साफ नजर आई, जिससे चयनकतार्ओं ने उन्हें हरियाणा अंडर-15 टीम के लिए चुना। टूर्नामेंट  के दौरान उनके प्रदर्शन की काफी सराहना की गई।

इन लोगों को दिया अपनी जीत का श्रेय

अपनी इस सफलता का श्रेय अभिलाषा ने अपने माता-पिता, कोच मनदीप सिंह और फतेहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेश कुलड़िया को दिया। अभिलाषा का कहना है कि परिवार के सहयोग और कोच के सही मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि आगे भी वह और मेहनत करके राज्य और देश के लिए खेलना चाहती हैं। अभिलाषा के पिता राकेश मधाई ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिलने पर बच्चे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं। उन्होंने बाबा द्रोणागिरी क्रिकेट अकादमी और कोच मनदीप सिंह का आभार जताया।

लगातार मेहनत और समर्पण के साथ किया अभ्यास 

वहीं, कोच मनदीप सिंह ने अभिलाषा को एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि अभिलाषा ने लगातार मेहनत और समर्पण के साथ अभ्यास किया है, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि अभिलाषा भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर हरियाणा और देश का नाम रोशन करेंगी।

अभिलाषा मधाई हरियाणा अंडर-15, हरियाणा अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम, सनियाना गांव क्रिकेट खिलाड़ी, हरियाणा अंडर 15 क्रिकेट चयन, महिला अंडर-15 क्रिकेट हरियाणा, सनियाना की अभिलाषा का हरियाणा टीम में चयन, ग्रामीण बेटी हरियाणा क्रिकेट टीम, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-15 चयन, फतेहाबाद जिला महिला क्रिकेट खबर, बाबा द्रोणागिरी क्रिकेट अकादमी ललौदा, ग्रामीण बेटी का बड़ा कमाल, हरियाणा क्रिकेट में नई प्रतिभा, अंडर-15 महिला क्रिकेट चयन खबर, हरियाणा की उभरती महिला क्रिकेट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ