![]() |
| अलग-अलग स्थानों से पांच युवक गिरफ्तार up to date |
सिरसा। सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 ग्राम 143 मिलीग्राम हेरोइन तथा 34 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने स्पष्ट किया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और डिमांड खत्म करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को पांव नहीं पसारने दिया जाएगा। up to date
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम गश्त के दौरान बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस वाहन देखकर भागने लगा। शक के आधार पर काबू कर तलाशी लेने पर आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा निवासी शक्ति नगर से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना शहर सिरसा की सब्जी मंडी पुलिस चौकी टीम ने टी-प्वाइंट सीएमके कॉलेज के पास गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा। up to date
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी पुष्कन उर्फ बाबू निवासी सुभाष बस्ती से 15 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन मिली। वहीं सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने हनुमानगढ़ रोड पर संकट मोचन मंदिर के पास एक कार सवार युवक को रोका। तलाशी में कार के डैशबोर्ड से 8 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन और 34 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ विराट निवासी गांव चौटाला के रूप में हुई। up to date
एक अन्य कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद टीम ने बस स्टैंड ऐलनाबाद से स्कूटी सवार आरोपी जगदीश चंद्र उर्फ जोनी निवासी वार्ड नंबर 14 ऐलनाबाद को गिरफ्तार कर 6 ग्राम 23 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा एबीवीटी स्टाफ ने थाना रोड़ी क्षेत्र के गांव रोड़ी में वाटर वर्क्स के पास आरोपी रेशम सिंह उर्फ रेशी निवासी वार्ड नंबर 19 रोड़ी को काबू कर 6 ग्राम 16 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच सौंपी गई है। up to date
आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करों की जानकारी निसंकोच पुलिस को दें, क्योंकि नशा तस्करों की असली जगह जेल है और सिरसा पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को पूरी सख्ती से जारी रखेगी।up to date

0 टिप्पणियाँ