![]() |
| जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक शिकायत पर संज्ञान up to date |
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फर्जी बिलों पर साइन करने का दबाव बनाने वाले वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिए गए। up to date
मुख्यमंत्री को गुरमीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में वन विभाग में कार्यरत है। विभाग का एक अधिकारी उससे फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसे कार्रवाई का डर दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। up to date
लापरवाह अधिकारियों को फटकार
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिक जब समस्या लेकर आए तो अधिकारी तुरंत संज्ञान लें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। लोगों को अनावश्यक चक्कर लगवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। up to date
225 से अधिक शिकायतों पर सुनवाई
बुधवार को लाडवा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 225 शिकायतें सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। up to date
सोलर लाइट परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच
मुख्यमंत्री ने कलाल माजरा निवासी सुभाष की शिकायत पर सोलर लाइट लगाने की परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के निर्देश उपायुक्त को दिए। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा। up to date
इसके अलावा टाटकी की नर्सरी के खिलाड़ियों को डाइट का पैसा न मिलने के मामले में भी उपायुक्त को जांच के आदेश दिए गए। शिकायतकर्ता बलजिंदर ने बताया कि 15 जून 2024 से खिलाड़ियों को डाइट राशि नहीं दी जा रही है। up to date
ठगी के आरोपी की संपत्ति अटैच करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ठगी के मामले में यदि आरोप सिद्ध हो चुके हैं तो आरोपी की संपत्ति अटैच की जाए। वहीं बिजली विभाग को राजीव की शिकायत पर जांच करने के आदेश दिए गए कि जब परिवार वहां रहता ही नहीं तो बिजली चोरी का केस कैसे दर्ज हुआ।
गरीब व जरूरतमंदों को मदद का आश्वासन
विकलांग वीरपाल ने अपनी बहन की शादी के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया। रजनी की शिकायत पर उपायुक्त को लीड बैंक मैनेजर से समन्वय कर सहायता दिलाने के निर्देश दिए गए।
कॉलोनियों को जल्द वैध करने का ऐलान
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो कॉलोनियां एलीजिबिलिटी पूरी करती हैं, उन्हें जल्द वैध घोषित किया जाएगा। वैध होने के बाद इन कॉलोनियों में पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
लाडवा शहर में सीवर पाइप लीकेज की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शाम तक लीकेज दुरुस्त किया जाए। up to date
बुजुर्गों को बिना आवेदन मिल रही पेंशन
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बुजुर्गों को परिवार पहचान पत्र में 60 वर्ष पूरे होने और आयु सत्यापन के बाद बिना आवेदन के ही बुढ़ापा पेंशन दी जा रही है। पेंशन कटने की जो शिकायतें आ रही हैं, उनका विभागीय स्तर पर समाधान किया जा रहा है। up to date

0 टिप्पणियाँ