Big Breaking News : शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: Royal Stag–Royal Challenge की 3 करोड़ की शराब पकड़ी

 

up to date

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस ने भारतमाला रोड पर कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 71 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रेलर चालक को भी गिरफ्तार किया है। up to date

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस थाना पल्लू की टीम द्वारा की गई। प्रशिक्षु आरपीएस राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में भारतमाला रोड पर धीरेदेसर के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संगरिया की ओर से आ रहा एक ट्रेलर संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रेलर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। up to date

पुलिस ने ट्रेलर से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की कुल 1503 पेटियां बरामद कीं। इन पेटियों में 14,448 बोतलें और 14,352 पव्वे शामिल हैं। बरामद शराब में रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और ऑल सीजन्स जैसे बड़े और प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। up to date

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश कुमार पुत्र लाडूराम विश्नोई, उम्र 22 वर्ष, निवासी वाडान्या, पुलिस थाना बागोड़ा, जिला जालोर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पल्लू में एफआईआर संख्या 14/2026 दर्ज की गई है। मामला राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 एवं 54(क) के तहत दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सुरेश मील द्वारा की जा रही है। up to date

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि पंजाब में शराब अपेक्षाकृत सस्ती मिलती है, जबकि गुजरात में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसी वजह से तस्कर भारी मुनाफे के लालच में इस तरह की अवैध तस्करी को अंजाम देते हैं। up to date

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारत्माला रोड अमृतसर (पंजाब) से गुजरात को जोड़ने वाला सीधा और तेज़ मार्ग है। लंबा हाईवे नेटवर्क और अपेक्षाकृत कम जांच के कारण यह रूट तस्करों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर शराब तस्कर लगातार अवैध कारोबार कर रहे हैं। up to date

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ