![]() |
| दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने होम साइंस विषय की परीक्षा दी |
जिलेभर में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं। दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता का माहौल देखने को मिला। दूसरे दिन भी सीएम फ्लार्इंग टीम ने कई सेंटरों पर छापेमारी की लेकिन किसी प्रकार की कोई यूएमसी नहीं बनी।
दूसरे दिन आयोजित परीक्षा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने होम साइंस विषय की परीक्षा दी, जबकि बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन (शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा दी। बता दें कि जिलेभर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा संपन्न करवाई जा रही है।
इनमें से तीन केंद्रों पर वीरवार को भी दसवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। दसवीं कक्षा में होम साइंस विषय का करीबन 100 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। वहीं बारहवीं कक्षा में फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। जिले में बारहवीं कक्षा के कुल 5563 विद्यार्थी इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे हैं। वहीं दसवीं के 6190 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैैं।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी और निर्धारित समय पर सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
- खुश होकर विद्यार्थी बोले, आसान रहा पेपर
परीक्षा समाप्ति के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। विद्यार्थी अतुल कुमार, महेश, निशा, सपना व अन्य ने बताया कि पेपर संतुलित और सिलेबस के अनुरूप था। फिजिकल एजुकेशन का पेपर देने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से ही आए थे, जिससे उन्हें उत्तर देने में आसानी हुई।

0 टिप्पणियाँ