Chopta-Sirsa News : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, युवक को बनाया साइबर फ्रॉड का मोहरा

आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया up to date


सिरसा। बीती 7 जनवरी को भारतीय एम्बेसी द्वारा भारत लाया गया पीड़ित व्यक्ति निवेश कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी माखोसरानी, थाना नाथूसरी चौपटा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सिरसा में आशीष नेहरा पुत्र संजय कुमार वासी कुतियांवाली जिला हिसार से हुई थी। अप्रैल 2025 में आशीष विदेश चला गया। एक दिन आशीष ने बताया की हिसार में स्थित गांव बगला निवासी सोनू मेहरिया ने उसे थाईलैंड बोर्डर पर किसी कंपनी में काम दिलाया है।  up to date


जहां कंप्यूटर पर वह डाटा आॅप्रेटिंग का काम हूँ। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित व्यकि निवेश ने भी विदेश जाने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान बगला निवासी सोनू मेहरिया ने व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत की। आरोपी ने कहा कि वह पिछले एक साल से थाईलैंड में 65 हजार रुपए की सैलरी पर डाटा आॅप्रेटर का काम पर रहा है।  up to date

कंपनी में काम दिलाने के बहाने फंसाया जाल में 

कंपनी में जॉब इंट्रव्यू के लिए सोनू मेहरिया ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़ित व्यक्ति के पासपोर्ट का फोटो मांगा और 40 हजार रुपए जमा करवा लिए। वॉट्सएप पर इंटरव्यू के बाद उसे नौकरी का झांसा देकर हवाई जहाज का टिकट व्हाट्सएप पर भेज दी और कहा कि बैंकाक (थाईलैंड) का वीजा आॅन अराईवल मिलेगा। इसके बाद 18 मई 2025 को दिल्ली हवाई अड्डे से बैंकाक पंहुच गया। वहां से उसे गाड़ी में बैठाकर जंगल के रास्ते ले जाकर म्यांमार की सीमा पर पहुंचाया दिया। up to date


 म्यांमार पहुंचने के बाद, पीड़ित व्यक्ति को साइबर फ्रॉड करने वाली एक कंपनी में काम करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसे सोशल मीडिया पर लड़की की आइडी बना कर लोगों से दोस्ती करने और फिर उन्हें ठगने का काम दिया गया। इस स्थिति से बचने के लिए काम किया, लेकिन अक्टूबर माह में एक सैन्य बल द्वारा रेड की गई और कंपनी के लोग उन्हें डोंगमई पार्क में ले गए। लगभग एक महीने बाद, कंपनी ने उन्हें और अन्य पीड़ितों को छोड़ दिया और वे म्यांमार के रास्ते भारतीय एम्बेसी में पंहुचे।  up to date

देश में पहुंचने के बाद आरोपियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

उन्हें बीती 7 जनवरी 2026 को वापस भारत भेजा गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना सिरसा में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने व मानव तस्करी एवं अवैध रुप से बंधक बनाकर काम करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।  up to date


जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पुत्र संजय निवासी गांव कुतियांवाली को हिसार व सोनू महेरिया पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव बगला, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। up to date

सिरसा मानव तस्करी मामला, थाईलैंड नौकरी ठगी, म्यांमार साइबर फ्रॉड गैंग, विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, सिरसा साइबर थाना कार्रवाई, व्हाट्सएप जॉब स्कैम, बैंकॉक वीजा ऑन अराइवल ठगी, हरियाणा मानव तस्करी केस, फर्जी जॉब इंटरव्यू ठगी, बंधक बनाकर साइबर अपराध, Sirsa human trafficking case, Thailand job scam, Myanmar cyber fraud company, Visa on arrival fraud, WhatsApp job scam India, Haryana cyber crime news, Indian embassy rescue case, Overseas job fraud racket, Human trafficking arrest Haryana, Cyber slavery case Myanmar सिरसा न्यूज़, मानव तस्करी, साइबर क्राइम, विदेश नौकरी ठगी, हरियाणा पुलिस, साइबर थाना सिरसा, थाईलैंड वीजा, म्यांमार सीमा, व्हाट्सएप फ्रॉड, जॉब स्कैम Sirsa News, Human Trafficking, Cyber Crime, Thailand Job Fraud, Myanmar Border, Haryana Police, Cyber Police Sirsa, WhatsApp Scam, Overseas Fraud, Indian Embassy Rescue #सिरसा_न्यूज़, #मानव_तस्करी, #साइबर_क्राइम, #विदेश_नौकरी_ठगी, #हरियाणा_पुलिस, #साइबर_थाना, #जॉब_स्कैम, #व्हाट्सएप_फ्रॉड, #थाईलैंड_वीजा, #म्यांमार_सीमा, #ठगी_गिरोह, #ताज़ा_खबर #SirsaNews, #HumanTrafficking, #CyberCrime, #ThailandJobScam #MyanmarFraud, #HaryanaPolice, #JobFraud, #WhatsAppScam, #VisaFraud, #CyberScam, #BreakingNews, #IndiaNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ