![]() |
| भगवान शिव शंकर भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ सरपंच रेशमा गोदारा व अन्य महिलाएं |
फतेहाबाद। गांव ढाणी गोपाल की कल्याण भूमि में वीरवार को हवन, मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भगवान महादेव/भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय श्री श्री 1008 महंत संत पुरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
गांव की खुशहाली के लिए की महादेव के सपक्ष प्रार्थना
![]() | |
| शिवपुरी में वीरवार को मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के दौरान श्रद्धालु |
उन्होंने गांव की खुशहाली और शांति के लिए शिव प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेरा प्रमुख साध्वी शुक्रानी गिरी जी ने की, जबकि संचालन सरपंच रेशमा गोदारा ने किया। महिलाओं ने भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय में बना दिया। सरपंच रेशमा गोदारा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से शिवपुरी का व्यापक सौंदर्यीकरण किया गया है।
परिसर में महक रहे फल व फूलदार पौधे
परिसर में छायादार व फूलदार पौधे लगाए गए हैं और आकर्षक पेंटिंग कर स्थल को नया स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुक्ति कल्याण भूमि में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना से ग्रामीणों की धार्मिक आस्थाओं को सम्मान मिला है। प्राण प्रतिष्ठा की विधि पुजारी ऋषिपाल ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करवाई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से उपस्थित रहे
हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा,नंबरदार जगदीश फगेड़िया, सुरेंद्र खीचड़, सीताराम गोदारा, पूर्व सरपंच हनुमान पूनिया, रामकुमार शर्मा, संजय खीचड़, राजमल बिडासरा, रामनाथ बिडासरा, गोविंद शर्मा, अशोक फूलभाटी, राजेश गोदारा, रोशन लाल शर्मा, पीलू बुरडक, मनोज गोदारा, राजकुमार गोदारा, सुरेश फौजी, दयानंद कसवां, कृष्ण गोदारा, रमेश कुमार, रामप्रसाद फौजी, देशराज फौजी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।
फतेहाबाद समाचार, ढाणी गोपाल गांव खबर, कल्याण भूमि सौंदर्यीकरण, भगवान भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना, महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह, शिव प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम, हवन यज्ञ फतेहाबाद, गांव में धार्मिक कार्यक्रम, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, महंत संत पुरी जी महाराज, शिवपुरी सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत धार्मिक कार्य, हर हर महादेव जयकारे, फतेहाबाद लेटेस्ट न्यूज, हरियाणा धार्मिक समाचार Fatehabad news Dhani Gopal village event Shiv idol installation ceremony Lord Shiva statue inauguration Maha Shiv Pran Pratistha Havan ceremony in Haryana Religious event in Fatehabad Kalyan Bhoomi beautification Juna Akhada Mahant Puri Ji Haryana village religious news Shiv temple inauguration Spiritual ceremony Haryana Har Har Mahadev chants Latest Haryana news Village development news India#फतेहाबाद #ढाणी_गोपाल #कल्याण_भूमि #भोलेनाथ #महादेव #शिव_प्रतिमा_स्थापना #प्राण_प्रतिष्ठा #धार्मिक_कार्यक्रम #हर_हर_महादेव #हरियाणा_समाचार #गांव_की_खबर #UpToDateNews #Fatehabad #DhaniGopal #LordShiva #Mahadev #ShivIdol #PranPratistha #ReligiousEvent #HaryanaNews #VillageNews #SpiritualVibes #HarHarMahadev #UpToDate


0 टिप्पणियाँ