![]() |
| परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से आरंभ |
24 फरवरी से 27 मार्च तक संचालित होंगी प्रायोगिक परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड Haryana School Education Board द्वारा संचालित करवाई जाने वाली डी.एल.एड. (Re-Appear) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के प्रवेश-पत्र Admit Card 17 फरवरी से बोर्ड वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाईव होंगे। डी.एल.एड. D.El.Ed प्रवेश वर्ष 2023-2025 के प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) तथा प्रवेश-वर्ष 2024-2026 के प्रथम वर्ष (Reappear) के पात्र छात्र-अध्यापकों की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2026 से आरंभ हो रही हैं। इस परीक्षा में करीब 5356 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।पात्र छात्र-अध्यापकों के Admit Card बोर्ड की वेबसाइट पर
इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने बताया कि संबंधित संस्था के प्राचार्य/मुखिया सभी पात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना User id यूजर आईडी पासवर्ड Password प्रयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारे संस्था से संपर्क करना सुनिश्चित करें। बोर्ड सचिव ने बताया कि छात्र-अध्यापक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। छात्र-अध्यापकों को अपने आधार कार्ड/फोटो आई.डी. में अपने विवरणों को अपडेट करवाना आवश्यक है।
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. शिक्षण संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया ऐसे किसी छात्र-अध्यापक का अनुक्रमांक/Roll Number जारी न करें जो निर्धारित नियम/विनियम अनुसार परीक्षा हेतु योग्य/पात्र नहीं हैं तथा उनके अनुक्रमांक रिपोर्ट सहित बोर्ड कार्यालय को परीक्षा आरंभ होने से पूर्व वापिस भेजना सुनिश्चित करें। निर्धारित नियम/विनियम अनुसार परीक्षा हेतु अयोग्य/अपात्र छात्र-अध्यापक के अनुक्रमांक जारी न करने की पूर्ण ज़िम्मेवारी संस्थान/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया की है।
प्रायोगिक परीक्षाएं 24 से 27 मार्च, तक
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. (रि-अपीयर) परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 से संबंधित बाह्य प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित जिले की डाइट एवं आन्तरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में 24 से 27 मार्च, 2026 तक संचालित करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त आन्तरिक/बाह्य प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन व SIP के अंक ऑनलाइन भरने हेतु 24 मार्च से 30 मार्च, 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करना सुनिश्चित करें।अंतिम तिथि के बाद लेट फीस के साथ जमा की जा सकेगी प्रेक्टिकल
उन्होंने आगे बताया कि अंतिम तिथि उपरांत आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन की अंक सूची 500/-रूपये प्रति छात्र-अध्यापक या अधिकतम 5000/-रूपये प्रति शिक्षण संस्थान जुर्माने सहित ऑफलाइन स्वीकार की जाएगी। आन्तरिक एवं बाह्य प्रायोगिक मूल्यांकन व एसआईपी के अंक अपलोड करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई पर शिक्षण संस्थान/कॉलेज ई-मेल assplexam@bseh.org.in व दूरभाष नबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ