Education & Women Empowerment: डॉ. कुलदीप कौर आनंद को राज्यपाल ने किया सम्मानित

राज्यपाल के हाथों सम्मानित होतीं डॉ. कुलदीप कौर आनंद।up to date

 ओढ़ां | शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान, ओढ़ां की प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद को हरियाणा के माननीय राज्यपाल आशिम कुमार घोष द्वारा सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान चंडीगढ़ में आयोजित स्कूल लीडर्स समिट 2026 के भव्य मंच पर प्रदान किया गया।up to date

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (बेनेट एंड कोलमैन) द्वारा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से नामी शिक्षाविद, नीति-निर्माता, शिक्षा विशेषज्ञ, स्कूल संचालक और संस्थागत नेतृत्वकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिट का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा देना रहा। up to date

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आशिम कुमार घोष ने डॉ. कुलदीप कौर आनंद को सम्मान प्रदान करते हुए उनके शैक्षणिक नेतृत्व, संस्थागत सुदृढ़ीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. आनंद का कार्य न केवल शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम भी है। उनके प्रयासों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। up to date

सम्मान प्राप्त होने के बाद डॉ. कुलदीप कौर आनंद को शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय क्षेत्र से चारों ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। इस अवसर पर डॉ. आनंद ने विनम्रता के साथ इस सम्मान को संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सम्पूर्ण एमएचडी परिवार के सामूहिक प्रयासों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्था से जुड़े हर सदस्य की मेहनत, समर्पण और साझा दृष्टि का परिणाम है। up to date

डॉ. आनंद ने भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे आगे भी शिक्षा में नवाचार, गुणवत्ता, समावेशिता और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती रहेंगी। उनका लक्ष्य शिक्षा को समाज परिवर्तन का सशक्त साधन बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। up to date

वहीं, माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के सचिव मंदर सिंह सरां, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत, डॉ. अभिलाषा शर्मा, डॉ. एल.डी. जैना सहित अन्य सदस्यों ने डॉ. कुलदीप कौर आनंद को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं और एक विशिष्ट पहचान बनाई है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ