Gogamedi News: जब पूरा गांव बना भाई-बहन का सहारा: गोगामेडी में भरा गया अनोखा और भावुक मायरा

गोगामेडी के ग्रामीणों नेशादी में सामूहिक रूप से शानदार भात भरा up to date

बरवाली। गांव गोगामेडी के ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गांव की बेटी लाली की बेटी की शादी में सामूहिक रूप से शानदार मायरा (भात) भरा। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। up to date

ग्रामीणों ने बताया कि लाली के न तो भाई हैं और न ही माता-पिता जीवित हैं। ऐसे में गांव की बेटी के मायरे की जिम्मेदारी पूरे गांव की बनती है। इसी भावना के तहत गोगामेडी के सर्व समाज के लोगों ने मिलकर सामूहिक भात भरने का निर्णय लिया।

मंगलवार को पल्लू क्षेत्र के गांव बिसरासर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ₹1,11,000 नकद, वस्त्र और आभूषण भात के रूप में भेंट किए। यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग थी, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक संबल का भी प्रतीक बनी। up to date


ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले गांव नेठराना द्वारा भरे गए अद्भुत भात से उन्हें प्रेरणा मिली, जिसके बाद पूरे गांव के सहयोग से यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि लाली के परिवार में धन की कमी नहीं है, लेकिन भाई और माता-पिता के अभाव में गांव का यह नैतिक कर्तव्य था। up to date

भावुक क्षण तब देखने को मिला जब लाली अपने भातवियों को तिलक कर रही थीं। एक पल के लिए उनका गला भर आया, लेकिन पूरे गांव से मिले आशीर्वाद और सम्मान ने उन्हें भावुक कर दिया। लाली ने कहा, “आज मेरा पूरा गांव मेरे सिर पर हाथ रखने आया है, इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता।” up to date


इस अवसर पर गोगामेडी गांव के बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और परंपराओं के निर्वहन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। up to date 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ