Gogamedi/Nethrana Breaking News कुएं में मिला नेठराना से लापता मासूम का शव, न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोगामेड़ी थाना

शाम 5 बजे से था लापता, रात्रि करीब 11 बजे कुएं में मृत मिला 

न्याय की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए ग्रामीण व मृतक अभिषेक की फाईल फोटो। up to date

गोगामेड़ी। हरियाणा की सीमा से सटे गांव नेठराना में 5वीं कक्षा के छात्र अभिषेक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा है। मासूम अभिषेक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज समाज का हर वर्ग सड़कों पर उतर आया। परिजनों ने इसे महज हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की गहरी आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। up to date


 परिजनों व ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि अभिषेक की मौत के जिम्मेदारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की उच्च-स्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल, नेठराना गांव में शोक और आक्रोश की लहर है, और सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। किन्नर समाज, दिव्यांगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ ने गोगामेड़ी पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।   up to date



यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि अभिषेक 5वीं कक्षा का छात्र था 12वीं कक्षा में पढ़ता था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। अभिषेक शाम को 4 बजे घर से खेलने की बात कहकर निकला था लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों व ग्रामीणों ने आसपास के घरों व गलियों में खोजबीन शुरू की लेकिन काफी तलाश के बाद भी कहीं कोई सुराग नहीं मिला।  up to date


देर रात्रि अभिषेक का शव गांव के ही एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इस घटना से गांव में मातम छा गया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा (12) पुत्र रजनीश शर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद हर कोई इस दु:खद हादसे से स्तब्ध है। up to date 



इस घटनाक्रम के चलते नोहर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी, भादरा उपखण्ड अधिकारी भागीरथ राम, पुलिस उपअधीक्षक संजीव कटेवा, नोहर थानाधिकारी अजय कुमार, गोगामेड़ी थानाधिकारी चन्द्रकला, भिरानी थानाधिकारी लखवीर कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में हमे समय दिया जाए ताकि हम गहराई में जाकर इस पूरे प्रकरण की गम्भीरता से जांच कर सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ