![]() |
| up to date |
ग्रुप-C पदों के लिए CET फेज-II आवेदन आज से शुरू, बिना फीस करें Apply
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों के लिए CET फेज-II की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस संबंध में आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी किया गया है। HSSC के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया गया था। up to date ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस CET फेज-II भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। इनमें शामिल हैं—
MPHW (महिला व पुरुष)
Staff Nurse / Nurse
Sister Tutor
Radiographer
Dispenser (Ayurvedic)
Dietician
Forest Guard
Junior Engineer (Civil & Horticulture)
Junior Technical Assistant
Technician (Instrumentation & Control)
Plant Attendant (Instrumentation & Control)
Legal Assistant
आवेदन शुल्क Free
चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवार बिना किसी फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो युवाओं के लिए एक बड़ी राहत है। up to date
प्रमाण पत्र से जुड़ी जरूरी शर्तें
- BCA/BCB और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद जारी होने चाहिए और अंतिम तिथि तक वैध होना अनिवार्य है।
- DSC/OSC श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होने चाहिए।
- भूतपूर्व सैनिक (ESM) के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 10 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी या नवीनीकृत होना जरूरी है। up to date
समय रहते करें Online Apply
आयोग ने सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर समय रहते अपना Online Application Form भर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। up to date
👉 CET Phase-II Haryana 2026 युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। सही समय पर आवेदन कर इस मौके को हाथ से न जाने दें।

0 टिप्पणियाँ