![]() |
| जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया up to date |
नेठराना। गांव नेठराना में 11 वर्षीय 5वीं कक्षा के छात्र अभिषेक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल लगातार गरमाया हुआ है। ग्रामीणों में हत्या की आशंका को लेकर भारी आक्रोश बना हुआ है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को पुलिस ने बालक का शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर मिले चोट के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा करते हैं। बुधवार को गांव के चौक में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण एकत्रित हुए और सभा आयोजित की। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि दो दिन के भीतर मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गोगामेड़ी पुलिस थाना का घेराव किया जाएगा। up to date
परिजनों ने पहले ही पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि यह सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। घटना के बाद पूर्व विधायक बलवान पूनियां और निवर्तमान उप प्रधान बलवान फगेड़िया भी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। up to date
![]() |
| बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण एकत्रित up to date |
एसपी ने किया मौका ए वारदात क्षेत्र का निरीक्षण
जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने भी नेठराना पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हैं। फिलहाल, घटना का खुलासा नहीं होने से नेठराना गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हैं और जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। up to date


0 टिप्पणियाँ