Weather Report: भादरा के गांव खचवाना-भरवाना व आसपास के क्षेत्रों में हुई बरसात से खिले किसानों के चेहरे

रसात के बाद खेतों में लहलहाती गेहूँ की फसल। up to date

भादरा। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही बादलवाही रही व रात होते-होते हुई हल्की बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया है। क्षेत्र में हुर्ई बरसात ने वातावारण में ठंडक घोल दी है। बारिश होने से तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री कमी देखने को मिली। भादरा में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 12-13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भादरा सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 3 से 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। अचानक मौसम में आए बदलावों से किसानों सहित आमजन के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।

बिजली गिरने के बाद मंदिर की दिवारों पर बने हुए निशान। up to date

 फसलों के लिए सोने पर सुहागा का काम करेगी बारिश

यह बारिश गेहूँं, सरसों, चना व अन्य फसलों के लिए सोने पर सुहागा का काम करेगी। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी व बारिश से फसलों में बढ़वार तो होगी ही साथ में ही सरसों की फसल पकने को है तो इस बारिश से पैदावार में भी ईजाफा होगा। किसानों का कहना है कि फिलहाल हल्की बारिश संजीवनी का काम करेगी, वहीं अगर अतिवृष्टि या ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान भी हो सकता है। वहीं भिरानी गांव में बुधवार को एक मंदिर पर भी बिजली गिरने की खबर है। जानकारी के अनुसार आसपास के घरों में कुछ बिजली के उपकरण भी जल गए। गनिमत रही कि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।

रसात के बाद खेतों में लहलहाती सरसों की फसल। up to dare

आगामी एक-दो दिनों हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग की मानें तो यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आया है। वहीं बताया गया है कि आगामी एक दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे व कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले दिनों तापमान में आई अचानक वृद्धि से किसान चिंतित दिखाई दे रहे थे। क्योंकि शनिवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी के कारण फसलें भी मुरझाने लगी थी। आगामी एक-दो दिन तक तापमान में कमी होने व कहीं कहीं बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

Bhadra weather update, भादरा बारिश समाचार, Rajasthan rain news, Western Disturbance update, गेहूं सरसों फसल लाभ, Bhadra temperature today, 3-5 mm rainfall, किसानों को राहत बारिश, Rajasthan agriculture news, Rainfall impact on crops

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ