Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होमगार्ड फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 की शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। गृह रक्षा विभाग राजस्थान ने 8 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर फिजिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी


राजस्थान होमगार्ड विभाग ने इस भर्ती के माध्यम से कुल 3842 पदों पर स्वयंसेवकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक चली थी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से फिजिकल टेस्ट, विशेष योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

फिजिकल परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू होगा।



राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 3842 पद शामिल हैं, जिनमें

  • शहरी क्षेत्र के लिए – 3545 पद
  • सीमा गृह रक्षक के लिए – 297 पद


शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा का आयोजन राजस्थान के कई जिलों में किया जाएगा, जिनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया


राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • 1. शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
  • 2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • 3. विशेष योग्यता के अंक
  • 4. दस्तावेज सत्यापन
  • 5. मेडिकल परीक्षा




इस भर्ती में कुल 45 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

  • फिजिकल टेस्ट – 25 अंक
  • विशेष योग्यता – 20 अंक

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

पुरुष उम्मीदवार


1000 मीटर दौड़

  • 3 मिनट 30 सेकंड तक – 15 अंक
  • 3 मिनट 45 सेकंड तक – 10 अंक
  • 4 मिनट तक – 5 अंक
  • 4 मिनट से अधिक – 0 अंक



चिन-अप

  • 10 चिन-अप – 10 अंक
  • 7 चिन-अप – 7 अंक
  • 5 चिन-अप – 5 अंक
  • 5 से कम – 0 अंक


महिला उम्मीदवार 

800 मीटर दौड़

  • 3 मिनट 30 सेकंड तक – 15 अंक
  • 3 मिनट 50 सेकंड तक – 10 अंक
  • 4 मिनट 10 सेकंड तक – 5 अंक
  • इससे अधिक – 0 अंक



गोला फेंक (4 किलोग्राम)

  • 16 फीट – 10 अंक
  • 15 फीट – 7 अंक
  • 14 फीट – 5 अंक
  • 14 फीट से कम – 0 अंक

यदि कोई अभ्यर्थी दौड़ में शून्य अंक प्राप्त करता है, तो उसे अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

शारीरिक मापदंड (PST)

  • पुरुष (सामान्य क्षेत्र)
  • न्यूनतम ऊंचाई – 168 सेमी
  • सीना – 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)
  • महिला (सामान्य क्षेत्र)
  • न्यूनतम ऊंचाई – 152 सेमी
  • न्यूनतम वजन – 47.5 किलोग्राम


यदि कोई अभ्यर्थी मापतौल में असंतुष्ट होता है तो वह 500 रुपये शुल्क जमा कर एक बार अपील कर सकता है.

विशेष योग्यता के अंक


उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे, जैसे:

  • NCC प्रमाण पत्र
  • A सर्टिफिकेट – 2 अंक
  • B सर्टिफिकेट – 4 अंक
  • C सर्टिफिकेट – 6 अंक
  • RS-CIT या कंप्यूटर सर्टिफिकेट – 4 अंक

आईटीआई डिप्लोमा (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर आदि) – 3 अंक

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • 2. होम पेज पर होमगार्ड फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • 4. कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • 5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • 6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

यदि किसी उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर याद नहीं है, तो वह “Forgot Application ID” विकल्प के माध्यम से मोबाइल नंबर और जन्मतिथि से इसे वापस प्राप्त कर सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ