Sirsa Breaking News: सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद: पूर्व सरपंच के बेटे व उसके भतीजे की गई जान

  • परिवार के सदस्यों ने ही तेजधार हथियारों से हमला कर दिया घटना को अंजाम
  • घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची कालांवाली पुलिस, शवों को लिया अपने कब्जे में

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस टीम व मृतकों की फाईल फोटो


Sirsa Crime News 

सिरसा के Kalanwali कालांवाली क्षेत्र के गांव Khokhar खोखर में रविवार को Double Murdre दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस मामले में Land Vivad जमीनी विवाद के चलते पूर्व सरपंच Ex Sarpanch के बेटे व उसके Son of Low  भतीजे की परिवारिक लोगों ने ही तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान करीब 45 वर्ष Jharmal Singh झरमल सिंह व उसके भतीजे करीब 25 वर्षीय Daljit singh  दलजीत सिंह हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस और सीआईए कालांवाली की टीम मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई निक्का सिंह ने बताया कि उसके चाचा महेंद्र सिंह के नए घर की नींव पत्थर रखी जानी थी। जिसको लेकर झरमल सिंह व उसका भतीजा दलजीत सिंह बाइक पर सवार होकर महेंद्र सिंह के घर पर जा रहे थे। इस दौरान दादा भाई के परिवारिक सदस्यों मोती सिंह, बिकर सिंह, जसवंत सिंह ने उन्हें नौरंग रोड पर बीच रास्ते में रोक लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में झरमल सिंह और दलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जिन्हे तुरंत कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक झरमल सिंह के करीब 20 वर्षीय एक बेटा है। जबकि मृतक दलजीत सिंह अविवाहित था और अपने मां-बाप की एकलौती संतान था।

ऐसे शुरू हुआ जमीनी विवाद

मृतक के चचेरे भाई निक्का सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह गांव के पिंदा सिंह ने बिकर सिंह से 2 कनाल जमीन बेचने के लिए 6 हजार रुपए साई ली थी। लेकिन बाद में पिंदा सिंह साई वापिस लौटा आया था। जिसके बाद बिकर सिंह ने मृतक झरमल सिंह पर रुपए ज्यादा देकर साई वापिस दिलवाने और सौदा कैंसिल करवाने के आरोप लगाए थे। जिस कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। हालांकि मृतक के झरमल सिंह के पिता मिठू सिंह ने ही बिकर सिंह को अपनी साली का रिश्ता करवाया था। 

घटना के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा हुए ग्रामीण


वहीं गांववासियों ने बताया कि झरमल सिंह की मां जसमेल कौर व पिता मिठू सिंह दोनों गांव के सरपंच रह चुके हैं। एक चुनाव में झरमल सिंह के पिता मिठू सिंह और ताऊ धर्म सिंह ने आमने-सामने चुनाव लड़ा था और धर्म सिंह चुनाव हार गए थे। इस कारण भी दोनों परिवारों में रंजिश बताई जा रही है।

दूसरे पक्ष के लोग भी हुए है घायल



जमीनी विवाद को लेकर आपसी कहासुनी में झरमल सिंह व दलजीत सिंह की मौत हो गई। साथ में मृतक झरमल सिंह का चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह व चाचे का पौता अर्शदीप सिंह घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष के लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनमें धर्म सिंह के बेटे मोती सिंह, बिकर सिंह और बिकर सिंह का बेटा जसवंत सिंह शामिल है। जिन्हे नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है: थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई जसवीर सिंह के ब्यानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सुनील कुमार, प्रभारी, थाना कालांवाली

फोटो- कालांवाली। मृतक झरमल सिंह व मृतक दलजीत सिंह

कालांवाली। घटना के बाद मामले की जांच करती कालांवाली पुलिस

Sirsa Double Murder Kalanwali Double Murder Case Sirsa Crime News Kalanwali Crime News Khokhar Village Murder Land Dispute Murder Haryana Ex Sarpanch Son Murder सिरसा दोहरा हत्याकांड कालांवाली हत्याकांड जमीन विवाद में हत्या Haryana Crime News Sirsa Latest News Kalanwali Police Investigation तेजधार हथियारों से हमला पारिवारिक रंजिश हत्या गांव में दोहरा हत्याकांड Haryana Land Dispute Case Sirsa Civil Hospital News CIA Kalanwali Team Rural Crime in Haryana Sirsa Kalanwali land dispute double murder case Khokhar village Sirsa murder news today Ex Sarpanch family dispute murder Haryana जमीन के विवाद में परिवारिक झगड़ा बना हत्या की वजह कालांवाली में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या Sirsa crime update today Haryana village family rivalry murder #Sirsa #SirsaNews #Kalanwali #HaryanaNews #HaryanaCrime #DoubleMurder #LandDispute #CrimeNews #BreakingNews #VillageCrime #IndiaNews #LatestNews #KhokharVillage #SirsaCrimeNews #KalanwaliNews #HaryanaPolice #RuralHaryana #NorthIndiaNews #SirsaUpdate #CrimeInHaryana #SirsaNews #DoubleMurder #HaryanaCrime #LandDispute #Kalanwali #BreakingNews #CrimeUpdate #VillageNews #IndiaNews #SirsaCrime


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ