देश के प्रगतिशील किसानों में शामिल हुए ऐकेसी फूड के संचालक अजय कुमार
![]() |
| किसान अजय कुमार को सम्मानित करते एमआईएफओ के अधिकारी। up to date |
चौपटा। सिरसा जिले का छोटा-सा गाँव जोड़कियां इन दिनों गौरव से भर उठा है। वजह है- गाँव के प्रगतिशील युवा किसान व एकेसी फूड प्रितष्ठान के मालिक अजय कुमार चूरणियां, जिन्हें देश के चुनिंदा किसानों में स्थान मिला है। रविवार 7 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार को कृषि जागरण की ओर से मिलेनियम फार्मर आॅफ इंडिया mifo अवार्ड दिया गया। अजय कुमार को यह सम्मान कृषि उत्पादों को डेयरी उत्पादों में बदलकर मूल्य संवर्धन करने और इस मॉडल को अन्य किसानों तक पहुँचाकर उन्हें भी कृषि आधारित उद्यम की राह दिखाने के प्रयासों के लिए दिया गया है।
पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में है विशेष रुचि
किसान अजय कुमार चौपटा में ऐकेसी फूड प्रतिष्ठान में पशुओं के दूध से मिठाईयां घी व अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर (डेयरी फार्मिंग) से अपनी आय में ईजाफा कर रहे हैं। जोड़कियां गाँव में अजय कुमार अपने परिवार के साथ खेती का आधुनिक तरीके से संचालन व घी व अन्य उत्पाद बना रहे हैं। पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में उनकी विशेष रुचि है। उनके साथ संवाददाता राजेश बैनीवाल ने बातचीत की तो उन्होेंने बताया कि उन्होंने फसल उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को तैयार कर बाजार में उतारने का सफल प्रयास किया। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि आस-पास के किसानों को भी प्रेरणा मिली। up to date
क्या है एमआईएफओ MIFO
मिलेनियम/मिलियनियर फार्मर आॅफ इंडिया MIFO अवार्ड एक राष्ट्रीय-स्तरीय पहल है, जिसे कृषि जागरण द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य खेती को सिर्फ रोजगार या जिम्मेदारी नहीं बल्कि व्यवसाय की तरह स्थापित करना है। यानी उन किसानों को पहचान और सम्मान देना, जिन्होंने खेती व उससे जुड़े व्यावसायिक कामों (जैसे डेयरी, बागवानी, पशुपालन, प्रसंस्करण आदि) में आधुनिक, नवाचारी और लाभप्रद तरीके अपनाए हों। अवार्ड किसानों की सफलता- सिर्फ उत्पादन नहीं बल्कि आय, नवाचार, टिकाऊ खेती, (जैसे प्रसंस्करण, डेयरी आदि) व कृषि को उद्यम/व्यवसाय में बदलने की क्षमता को प्रोत्साहित करता है। up to date

0 टिप्पणियाँ