हरियाणा के 2 मूल निवासियों को ही मिल सका गृह कैडर
| संघ लोक सेवा आयोग बोर्ड की फाईल फोटो। up to date |
फाइनल परिणाम, जो अप्रैल में घोषित किया गया था
दिल्ली/चंडीगढ़। यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा वर्ष 2024 -25 में ली गयी आल इंडिया सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम, जो अप्रैल, 2025 मेंघोषित किया गया था, में उत्तीर्ण कुल 6 उम्मीदवारों, जिनका आईएएस (IAS) (भारतीय प्रशासनिक सेवा) UPSC में चयन हुआ, को केंद्र सरकार द्वारा आईएएस IAS का हरियाणा (HARYANA) कैडर अलॉट किया गया है।
आईएएस में चयनित 179 उम्मीदवारों को सम्बंधित कैडर आबंटन की जानकारी
इन 6 में से दो हरियाणा मूल के निवासी भी हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार और प्रशासनिक मामलों के जानकार ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) DOPT से इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर बताया कि गत 7 दिसम्बर को हरियाणा सहित देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को डीओपीटी पत्र जारी कर सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणामो के आधार पर आईएएस में चयनित सभी 179 योग्य उम्मीदवारों को सम्बंधित कैडर आबंटन की जानकारी भेजी गयी है। इससे पूर्व 21 मई 2025 को डीओपीटी (DOPT) द्वारा देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजकर उनके संबंधित प्रदेश को आबंटित कये जाने वाले नव चयनित आईएएस (IAS) की केटेगरी सहित कुल संख्या और वर्ग के सम्बन्ध में रिक्तियों की जानकारी दी गयी थी।
| यूपीएससी दफ्तर का साईन बोर्ड। up to date |
उसमें हरियाणा (HARYANA CADER) राज्य/कैडर हेतु कुल 6 रिक्तियों का उल्लेख था जिनमें से 4 आउटसाइडर अर्थात बाहरी राज्यों के जिनमें से 3 अनारक्षित सहित और 1 एससी अनुसूचित जाति जबकि 2 इन साइडर अर्थात हरियाणा के मूल निवासियों हेतु थीं। जिनमें से एक ओबीसी अन्य पिछड़े वर्ग एवं एक एसटी अनुसूचित जनजाति से थी। हरियाणा में हालांकि एसटी जाति के लिए आरक्षण नहीं हैं। इसलिए हरियाणा इनसाइडर एसटी का पद इस बार इनसाइडर ओबीसी हेतु आरक्षित (RESERVE) कर दिया गया।
6 नवचयनित आईएएस (IAS OFFICERS) को मिला है हरियाणा कैडर
बहरहाल, 6 नवचयनित आईएएस (IAS OFFICERS) अधिकारियों, जिन्हें हरियाणा कैडर मिला है, में सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आल इंडिया में 36 रैंक पर रही एवं मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी मुस्कान श्रीवास्तव हैं। जो सामान्य वर्ग से हैं। उनके बाद देश भर में 53वी रैंक हासिल करने वाले हरियाणा की मूल निवासी शिवानी पंचाल हैं। शिवानी पंचाल ओबीसी वर्ग से हैं। हालांकि उन्होंने जनरल मेरिट (जी.एम.) में दर्शाया गया है। उसके बाद 56 वें रैंक पर रहे एवं दिल्ली के मूल निवासी विशाल सिंह हैं। विशाल सामान्य वर्ग से हैं। इसके बाद 222 वें रैंक पर रहे उत्तराखंड निवासी अमितेज पंगते हैं। पंगते एसटी वर्ग से हैं। 235 वें रैंक पर दिल्ली निवासी सोहम शैलेन्द्र हैं, सोहम एससी वर्ग से हैं। 272 वें रैंक पर रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी विवेक यादव हैं। यादव सामान्य वर्ग से हैं। अब इतने पीछे आल इंडिया रैंक पर रहने वाले जनरल वर्ग के हरियाणा निवासी को अपना गृह राज्य हरियाणा कैडर ही अलाट होना निश्चित तौर पर उनके लिए सौभाग्य है।
| किसे मिला कौनसा कैडर up to date |
हरियाणा निवासी हर्षिता गोयल ने देश भर में प्राप्त किया था दूसरा रैंक
ज्ञात रहे कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (upsc) 2024-25 के फाइनल परिणाम में हरियाणा की मूल निवासी हर्षिता गोयल ने देश भर में दूसरा रैंक प्राप्त किया था। परन्तु उन्हें गुजरात कैडर अलॉट हुआ है। 9 वें रैंक पर रहे हरियाणा निवासी आदित्य विक्रम अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कैडर, 92 वें रैंक पर रहे हरियाणा के मूल निवासी दीपक गोदारा को जीएमयूटी कैडर, 308 वें रैंक पर रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी तेजस्व को पश्चिम बंगाल कैडर, 376 वें रैंक पर रहे हरियाणा के जीतेंद्र कुमार को एजीएम (यूटी) कैडर, 439 रैंक पर रहे हरियाणा विशाल को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला है।
0 टिप्पणियाँ