नेता मनीष सिंगला ने खिलाड़ियों के लिए लिए ये 2 बड़े संकल्प, मिलेगा सीधा फायदा

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संजीवनी का काम करते हैं खेल: मनीष सिंगला


यूथ क्लब द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। up to date


सिरसा। गाँव नेजिया खेड़ा में शनिवार को स्वर्गीय सुरजीत कलेरा सरपंच की याद में यूथ क्लब द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस खेल समारोह का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को नशे से दूर कर खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में हारे का सहारा ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला पहुँचे। उनके आगमन पर गाँव वालों और यूथ क्लब के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और एक रोड शो भी निकाला गया। मनीष सिंगला ने मंच से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। up to date

यूथ क्लब के सदस्यों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया up to date


 उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक व मानसिक मजबूती का प्रतीक है। मनीष सिंगला ने कहा कि वर्ष 2026 के लिए दो बड़े संकल्प कार्यक्रम के दौरान, यूथ क्लब ने वर्ष 2026 के लिए दो महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए, जिनकी घोषणा भी की गई। पहला तो ये बड़े स्तर पर खेल आयोजनों का विस्तार जिसमें सभी गाँवो से खिलाड़ी हिस्सा बनेंगे। दूसरा यह कि श्याम बाबा की भजन संध्या करवाई जायेंगी। ग्रामीण अंचल में श्याम बाबा की भव्य धार्मिक होंगी, जिसके माध्यम से युवा धर्म की तरफ अग्रसर होंगे। up to date

खिलाड़ियों से परिचय लेते नेता मनीष सिंगला up to date


दोनों ही बड़े आयोजन में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। मनीष सिंगला ने कहा कि गाँव नेजिÞयाखेड़ा में यह टूर्नामेंट गाँव की खेल और सामुदायिक भावना का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है, जिससे आस-पास के युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। इस मौके पर मनीष सिंगला के पुत्र लक्ष्य सिंगला, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया, मोहित बुडानिया, चौधरी देवीलाल चोयल, मैनपाल, नरेंद्र बुडानिया, राम कुमार, देवीलाल बुडानिया, नरेश बुडानिया, विकास राव सहित अन्य गणमान्य व सम्मानित व्यक्ति मौजूद थे। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ