विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: पहले ही दिन रिकॉर्डों की बरसात, 22 शतक और एक दोहरा शतक


नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित लिस्ट-ए प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरूआत पहले ही दिन ऐतिहासिक बन गई। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि एक ही दिन में कुल 22 शतक लग गए। यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक दिन में सबसे अधिक शतकों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 12 दिसंबर 2021 और 3 जनवरी 2025 को बना था, जब एक दिन में 19 शतक लगे थे। लेकिन 2025-26 संस्करण के पहले दिन ही यह आंकड़ा पार हो गया। स्वस्तिक समल का दोहरा शतक, रिकॉर्ड सूची में चौथे स्थान पर पहुंचे। पहले दिन की सबसे बड़ी पारी ओडिशा के स्वस्तिक समल के नाम रही। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 169 गेंदों में 212 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास की चौथी सबसे बड़ी पारी है। इस सूची में वह संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अब भी तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन. जगदीशन के नाम दर्ज है। उन्होंने 21 नवंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंदों में 277 रन बनाए थे। up to date



शीर्ष बड़ी पारियों का रिकॉर्ड

  • एन. जगदीशन - 277 रन (तमिलनाडु  बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2022)
  • पृथ्वी शॉ - 227* रन (पुडुचेरी के खिलाफ, 2021)
  • ऋतुराज गायकवाड़ - 220* रन (उत्तर प्रदेश के खिलाफ, 2022)
  • संजू सैमसन/स्वस्तिक समल - 212* रन up to date


बड़े सितारों का भी जलवा

पहले दिन शतक लगाने वालों में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल रहे—

  • रोहित शर्मा (मुंबई)
  • विराट कोहली (दिल्ली)
  • ईशान किशन (झारखंड)up to date
  • देवदत्त पड्डीकल (कर्नाटक)
  • वैभव सूर्यवंशी (बिहार)

इन बल्लेबाजों की शानदार पारियों ने टूर्नामेंट को शुरूआती दिन से ही रोमांचक बना दिया।




बिहार ने बनाया ईतिहास: 38 छक्के और 3 शतक 

बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबले में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना। बिहार की पारी में—

  • वैभव सूर्यवंशी - 190 रन up to date
  • साकिबुल गनी - नाबाद 124 रन
  • आयुष लोहारुका - 166 रन

तीनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए। यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ, जब किसी एक टीम की पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए। इसके अलावा बिहार ने अपनी पारी में कुल 38 छक्के लगाए, जो पुरुषों के लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। up to date

सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक लगाकर पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अब तक वैभव के नाम सीनियर स्तर पर चार शतक हो चुके हैं, जिनमें से तीन टी20 क्रिकेट में आए हैं। up to date

पहले दिन शतक लगाने वाले प्रमुख बल्लेबाज

            खिलाड़ी             रन         टीम         विपक्ष

  • स्वस्तिक समल         212    ओडिशा         सौराष्ट्र
  • वैभव सूर्यवंशी            190    बिहार         अरुणाचल प्रदेश
  • रोहित शर्मा            155    मुंबई         सिक्किम
  • देवदत्त पड्डीकल    147     कर्नाटक         झारखंड
  • विराट कोहली            131   दिल्ली         आंध्र प्रदेश
  • ईशान किशन            125   झारखंड          कर्नाटक
  • आयुष लोहारुका    166   बिहार         अरुणाचल प्रदेश
  • साकिबुल गनी              128   बिहार         अरुणाचल प्रदेश
  • ध्रुव शौरी                    136   विदर्भ         बंगाल
  • रवि सिंह                    109*   रेलवे         हरियाणा

(अन्य बल्लेबाजों ने भी शानदार शतक लगाए) up to date


up to date


आगे और टूट सकते हैं रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला दिन यह साफ संकेत दे चुका है कि टूनार्मेंट में बल्लेबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में शीर्ष चार व्यक्तिगत स्कोर और एक दिन में सबसे ज्यादा शतकों जैसे रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है। टूर्नामेंट की यह धमाकेदार शुरूआत क्रिकेट प्रेमियों के लिए आने वाले दिनों में और बड़े रोमांच का संकेत है। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ