केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह ने पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को किया संबोधित

हरियाणा पुलिस के नवनियुक्त लगभग 5 हजार युवा राज्य की सेवा, सुरक्षा के लिए तैयार

पंचकूला में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस की टूकड़ियों से सलामी लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह व साथ में है मुख्यमंत्री नायब सिंह। up to date

 93वें बैच के 5161 जवानों में पहला मोर्चा महिलाओं ने संभाला 

चंडीगढ़। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नॉलजी से प्रशिक्षित युवा पुलिसकर्मियों पर अब हरियाणा और उससे सटी देश की राजधानी की रक्षा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज 93वें बैच के 5161 जवानों में पहला मोर्चा महिलाओं ने संभाला है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह वह समय है जब पुराने कानूनों को हटाकर नई न्याय संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, के माध्यम से देश की जनता को न्याय देने का काम किया जा रहा है। up to date

 राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह up to date

उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग और इसके तहत ड्यूटी संभालने वाला हरियाणा पुलिस का यह पहला बैच है। शाह ने कहा कि 1966 में अंबाला में यह अकादमी शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक जितनी भी बैच निकले उन्होंने अंग्रेजों के बनाए कानूनों को पढ़ा और सीखा है। यह पहला बैच है, जिसे भारत की संसद द्वारा बनाए गए नए कानूनों को सीखकर जनता की सेवा के लिए जाना है। उन्होंने कहा कि 2023 में हरियाणा पुलिस को अपने सराहनीय कार्यों की अखंड यात्रा को निरंतर बनाए रखने के कारण राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया था। आज प्रशिक्षु जवानों को उसी परंपरा को आगे बढ़ाना है। up to date

आज एक विशाल श्रृंखला बन चुकी है हरियाणा पुलिस: गृह मंत्री

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा पुलिस एक विशाल श्रृंखला बन चुकी है, जिसके तहत 5 पुलिस रेंज, 19 जिले, रेलवे पुलिस, साइबर क्राइम और कई प्रकार के पुलिस के अंग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस देश भर की पुलिस बलों में सबसे आगे रहने वाली पुलिस बलों में शुमार है। 77 हजार की स्वीकृत क्षमता वाला हरियाणा पुलिस का कार्यबल हमेशा प्रदेश की जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नोलॉजी से युक्त हरियाणा पुलिस कर्त्तव्य को ही सर्वस्व मानकर आगे बढ़ रही है। 


पंचकूला में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण करते हुए। साथ में हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। up to date

 गृह मंत्री ने कहा कि नई तकनीक को जनता की सेवा के लिए लागू करना आपके इस बैच के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाली है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में फोरेंसिक साइंस की भूमिका तय की गई है। 7 साल या उससे अधिक सजा वाले किसी भी अपराध में क्राइम सीन की फोरेंसिक विजिट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य दोषियों को सजा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तकनीक आधारित गवाही से सटीक न्याय सुनिश्चित कर रही है।  up to date

हरियाणा को खर्ची-पर्ची बगैर नौकरी देने वाला राज्य बनाया

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी फरियाद थी कि नौकरी चाहिए तो खर्ची भी देनी पड़ती है और पर्ची भी देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी खास जाति से हो और अगर रिश्वत देने की क्षमता है तो ही नौकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को खर्ची-पर्ची बगैर नौकरी देने वाला राज्य बनाकर प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ा काम किया है। आज लगभग 5000 युवा अपनी मेरिट के आधार पर राज्य को सुरक्षित करने के लिए और राज्य की सेवा करने के लिए तैयार हैं।  up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ