पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया आप्रेशन, नशे से दूर रहने का दिया संदेश

राजौंद, सीवन व शहर थाना क्षेत्र में आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश

थाना शहर क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित up to date

कैथल। नशे से आजादी अभियान के तहत समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपासना के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देेशोें में कैथल पुलिस द्वारा जिलेभर में नशा जागरूकता अभियान लगातार प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। इसी कड़ी में नशा जागरूकता टीम द्वारा थाना राजौंद, थाना सीवन तथा थाना शहर क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीम ने युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी और नशे से दूर रहने की अपील की।

पुलिस ने नागरिकों से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी up to date


 नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत और सोनिया, तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही नशे के कारण पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी और अपराध जैसी सामाजिक समस्याएं भी बढ़ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने बच्चों व आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्चक्र से बचाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैथल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 
आमजन स्वयं नशे से दूर रहें और अपने बच्चों को भी बचाएं up to date


पुलिस से साझा करें तस्करी से जुड़ी जानकारी 

कैथल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले को सुरक्षित, स्वस्थ और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ