गोगामेड़ी में नववर्ष मेला 2026: भव्य शोभायात्रा और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन
हनुमानगढ़, गोगामेड़ी। राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी में नववर्ष मेला 2026 का आयोजन 29 दिसंबर, 2025 से 2 जनवरी, 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। मंगलवार को इस मेले के अंतर्गत पंच-गौरव कार्यक्रम (एक जिला-एक पर्यटन) के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें लोक कला और संस्कृति को समर्पित रंगारंग प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं।
![]() |
| शोभायात्रा का शुभारंभ सूरतगढ़ के मशक वादन दल और बीकानेर के सजे-धजे रोबीले ग्रुप द्वारा किया गया। |
शोभायात्रा का शुभारंभ सूरतगढ़ के मशक वादन दल और बीकानेर के सजे-धजे रोबीले ग्रुप द्वारा पंच-गौरव का बैनर लेकर किया गया। इसके बाद शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध चंग-ढप, सरदारशहर का डेरू ग्रुप, पाबूसर (चूरू) का ढोल-थाली ग्रुप और स्थानीय कलाकारों द्वारा बीन-बांसुरी-भपंग वादन की प्रस्तुति दी गई। बीकानेर ग्रुप ने कच्छी घोड़ी लोक नृत्य की धूमधाम भरी प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में सजे-धजे ऊँटों का काफिला और नाचते-गाते कलाकार गोरख टीला से श्री गोगाजी मंदिर तक पहुँचे, जिससे श्रद्धालुओं और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।up to date
![]() |
| । गोगाजी गोगामेड़ी का यह नववर्ष मेला न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है |
मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की विविध लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बाड़मेर के सुफी बैंड द्वारा ढोल, भपंग, मोरचंग और खड़ताल की जुगलबंदी के साथ सुफी गायन से हुई। इसके बाद बीकानेर का भवाई लोक नृत्य, जोधपुर की कालबेलिया, किशनगढ़-अजमेर का चरी लोक नृत्य, सरदारशहर का डेरू ग्रुप और श्रीगंगानगर का पंजाबी भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया गया। up to date
मेला समापन समारोह में बीन भपंग सहित अन्य कलाएं दिखाएंगे स्थानीय कलाकार
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बुधवार को शाम 7 बजे मुख्य मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा बीन-भपंग-बांसुरी की जुगलबंदी, राजस्थानी लोक गायन, घूमर नृत्य, मशक वादन, कच्छी घोड़ी नृत्य और पंजाबी भांगड़ा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। गोगाजी गोगामेड़ी का यह नववर्ष मेला न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि राजस्थान की लोक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करता है। up to date
![]() |
| शोभायात्रा में नाचते-गाते कलाकार गोरख टीला से श्री गोगाजी मंदिर up to date |
ये गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर महंत रूपनाथ द्वारा माला पहनाकर विशेष अतिथि विधायक संजीव बैनीवाल (भादरा विधानसभा क्षेत्र) का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट नोहर राहुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी, उपाध्यक्ष संजीव कटेवा, थानाधिकारी संतोष, पूर्व सरपंच मागू सिंह, सहायक आयुक्त ओमप्रकाश और देवस्थान टीम, पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। up to date
21 दिन, 108 मटके और ठंडी जलधारा… दड़बा कलां में बाबा योगी जिंद्रनाथ की कठिन तपस्या पूर्ण




0 टिप्पणियाँ