![]() |
| आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ |
हिम्मत सिंह ने बताया कि बीसीए, बीसीबी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 01 अप्रैल 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच जारी होना अनिवार्य है, जबकि डीएससी एवं ओएससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद और अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व सैनिक (ESM) के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र 12 जनवरी 2025 के बाद जारी अथवा नवीनीकृत होना आवश्यक है।
नया आवेदन करना अनिवार्य
आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में विज्ञापन संख्या 14/2024 के अंतर्गत आवेदन किया था, उन्हें भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नया आवेदन करना अनिवार्य होगा तथा उन्हें नियमानुसार आयु में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि एवं परीक्षा तिथि की जानकारी आयोग द्वारा बाद में अलग से जारी की जाएगी। श्री हिम्मत सिंह ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन में दिए गए सभी निदेर्शों एवं संलग्नकों (Annexures) को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
अपना आवेदन पत्र स्वयं भरें
उन्होंने विशेष रूप से अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपना आवेदन पत्र स्वयं भरें और किसी भी सीएससी सेंटर या अन्य माध्यम से आवेदन न करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर वह निरस्त हो जाता है, तो उसे सुधारने के लिए कोई करेक्शन पोर्टल नहीं खोला जाएगा। ऐसा आवेदन अंतिम माना जाएगा और स्वत: निरस्त हो जाएगा। अत: अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए आवेदन अत्यंत सावधानीपूर्वक स्वयं ही भरें।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ