![]() |
| up to date |
पीली मन्दोरी। गांव पीली मन्दोरी में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह पुस्तकालय विशेष रूप से उन स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं के लिए शुरू किया गया है, जो UPSC, JEE, IIT, HSSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अटल पुस्तकालय का आॅनलाइन उद्घाटन हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बुधवार शाम 5 बजे किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय सरपंच एवं ग्राम पंचायत पीली मन्दोरी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 से महिला पंच रोशन देवी (पत्नी विनोद राड़) ने रिबन काटकर पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]() |
| उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे up to date |
ग्रामीणों ने बताया कि अटल पुस्तकालय गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें शांत वातावरण में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री और स्व-अध्ययन के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान किया जाएगा। ग्राम पंचायत ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तकालय गांव के मेहनती और होनहार छात्रों के सपनों को नई दिशा देगा और शिक्षा के क्षेत्र में पीली मन्दोरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।up to date


0 टिप्पणियाँ