रोहतक में बड़ा हादसा: दो स्कूल बसें आपस में टकराई


Road Accident in Rohtak:रोहतक में एक बड़ा सड़क हादसा, 3 स्कूली बच्चे समेत 11 लोग घायल


हादसे के बाद सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस


रोहतक। Rohtak school bus रोहतक में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां दो स्कूल बसें आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बसों में काफी संख्या में बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बस के ड्राइवर ने बिना देखे बस को सीधे सड़क पर चढ़ा दिया, जिसकी वजह से सामने से आ रही दूसरी स्कूल बस उससे टकरा गई। और हादसा हो गया जिसमें बच्चे घायल हो गए। 

ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

लोगों ने इस घटना को ड्राइवर की लापरवाही बताया और स्कूल प्रबंधन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा और ड्राइवरों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। माता-पिता और स्थानीय लोग ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ROAD ACCIDENT IN ROHTAK, 11 PEOPLE INJURED IN ROAD ACCIDENT, ROAD ACCIDENT IN HARYANA, TWEEN 2 SCHOOL BUSES

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ