![]() |
| up to date |
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिला में किसान रवि आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजाद पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगा है। बुधवार देर सायं डीएसपी आर्यन चौधरी की मौजूदगी में सिवानी थाने में उनसे पूछताछ की गई। आजाद की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए। सिवानी पुलिस ने बाद में भीड़ को थाने से बाहर निकाला। पुलिस रवि आजाद को लोहारू कोर्ट ले गई। up to date
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि को केस से जुड़े सबूत मिटाने के मामले में गिरफ्तार किया है। बता देें कि पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। जिसमें गांव सिंधनवा निवासी नमित(23), मोहित(19) और गांव गोकलपुरा निवासी विकास(24) शामिल हैं। डीएसपी चौधरी ने बताया कि नमित बीए तक पढ़ा हुआ है और विकास और मोहित दोनों 12वीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी वारदात वाले दिन गाड़ी में मौजूद थे। वहीं तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। up to date
डीएसपी ने उचित कार्रवाई का दिया था आश्वासन
नाबालिग पीड़िता के पिता ने बताया था कि रवि आजाद ने गलत काम किया है। वह एक बार नहीं कई बार गलत हरकत कर चुका है। पहले हमने उसे नजरअंदाज कर दिया। 8 दिसंबर को वह अपने 2-3 साथियों के साथ आया। उसने लड़की के साथ गलत काम करते हुए किडनैप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने कहा था कि पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। डीएसपी के सामने लड़की ने बयान दिए हैं। जिसके बाद डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। 12 दिसंबर को बहल थाने में रवि आजाद व अन्य के खिलाफ एससी/एसटी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। अभी पूरी खबर की पुष्टि होनी बाकी है। up to date

0 टिप्पणियाँ