Gogamedi News : जांगिड़-ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित करते समाज के लोग।

गोगामेड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़-ब्राह्मण महासभा, जिला सभा हनुमानगढ़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चम्पा लाल सुथार एवं उपाध्यक्ष घड़सीराम जांगिड़ का गांव नेठराना पहुंचने पर जांगिड़ समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह काशी राम जांगिड़ के निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जहां समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष चम्पा लाल सुथार और उपाध्यक्ष घड़सीराम जांगिड़ को फूलमालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की प्रगति और मजबूती के लिए आपसी एकता और भाईचारा आवश्यक है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण, सामाजिक समरसता, युवाओं को सही दिशा देने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मिलकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने और नशामुक्त, सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। समारोह के दौरान भादरराम सुथार (नोहर), सुरजीत (गोगामेड़ी) एवं रामकुमार (नोहर) का भी सम्मान किया गया। समारोह में काशी राम जांगिड़, रामस्वरूप जांगिड़, कृष्ण सुथार, विनोद जांगिड़, मनोज जांगिड़, मुरारी जांगिड़, मंगल सिंह जांगिड़, रोहित जांगिड़, नितेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ