गुजविप्रौवि में आरसीआई मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 1 जनवरी
![]() |
| गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय up to date |
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के मनोविज्ञान विभाग में रिहैबिलिटेशन काउंसिल आॅफ इंडिया (आरसीआई) से मान्यता प्राप्त एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (एडीसीजीसी) कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। इस कोर्स में आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 6 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय को इस कोर्स को संचालित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। up to date
यह कोर्स एक वर्ष की अवधि का है, जिसे दो सेमेस्टर में पूरा कराया जाएगा। कोर्स का पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण मानक एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह से आरसीआई द्वारा निर्धारित दिशा-निदेर्शों के अनुसार संचालित होगी। डॉ. परमार के अनुसार, इस डिप्लोमा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए दो माह की अनिवार्य इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को नियमित रूप से फील्ड वर्क भी करना होगा, जिससे उन्हें व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। up to date
बच्चों के मानसिक, भावनात्मक विषयों में प्रशिक्षण प्रदान करता है यह कोर्स
Guru Jambheswar यह कोर्स बच्चों के मानसिक, भावनात्मक एवं व्यवहारिक विकास से जुड़े विषयों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है। कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को सीआरआर (केंद्रीय पुनर्वास रजिस्टर) नंबर प्रदान किया जाता है। सीआरआर नंबर प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी स्वतंत्र रूप से मनोवैज्ञानिक क्लिनिक स्थापित कर सकते हैं या संबंधित क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, केवीएस और एनवीएस जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में सीआरआर धारकों को प्राथमिकता दी जाती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। up to date


0 टिप्पणियाँ