Sirsa News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई घर से नगदी चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

घर से नगदी चोरी का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है up to date


सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निदेर्शानुसार सिरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *आॅपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान* के तहत ऐलनाबाद थाना पुलिस ने संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घर से नगदी चोरी की वारदात में संलिप्त एक आरोपी को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि सुरेंद्र पुत्र काशीराम, निवासी ऐलनाबाद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 सितंबर 2025 को वह अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर मेले में गया हुआ था। करीब डेढ़ बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब अलमारी आदि की जांच की गई तो उसमें से 25 हजार रुपये की नगद राशि चोरी पाई गई।


 पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी हरविंदर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी गांव खारका, जिला कैथल को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह शहर थाना सिरसा में दर्ज चोरी के एक अन्य मामले में पहले से ही जेल में बंद था। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। 


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी की इस वारदात में जो भी अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरविंदर सिंह को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ