![]() |
| 24 किलो 955 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार |
टोहाना/फतेहाबाद। हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश अभियान को मजबूती देते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने नए साल के पहले ही दिन नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने टोहाना-नरवाना रोड पर गांव बलियाला के पास घेराबंदी कर दो नशा तस्करों को 24 किलो 955 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया है। एनसीबी फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा (IPS) के निदेर्शों एवं उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई रोशन लाल के नेतृत्व में टीम नशा रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर गांव बलियाला के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर टीम ने गांव बलियाला के स्वागतम गेट के नजदीक तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर कार से 24.955 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुदेव उर्फ जोनी और सोनू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर टोहाना में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 01/2026 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त थे।
नशे की रोकथाम के लिए पुलिस को दें सूचना: उप निरीक्षक
पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके। उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। इसके लिए NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, आॅनलाइन पोर्टल ncbmanas.gov.in या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ