Crime News : नाबालिग भतीजी को लेकर चाची फरार, 17 दिन से कोई सुराग नहीं

महिला अपनी नाबालिग भतीजी को साथ लेकर फरार Up to date

 सिरसा। सिरसा जिले में एक महिला अपनी नाबालिग भतीजी को साथ लेकर फरार हो गई। महिला रिश्ते में बच्ची की चाची लगती है और दोनों एक ही घर में रहती थीं। घटना के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं और लगातार पुलिस से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन 17 दिन बीत जाने के बावजूद महिला व नाबालिग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह अक्सर लड़कों से फोन पर बातचीत करती रहती थी। इसी वजह से उन्हें आशंका है कि महिला नाबालिग को गलत नीयत से अपने साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार, महिला दवा लेने के बहाने नाबालिग को घर से लेकर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। Up to date

बताया जा रहा है कि महिला की खुद की 4-5 साल की एक बेटी भी है, जिसे वह घर पर ही दादी के पास छोड़ गई। इसके बाद से परिजन लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला और नाबालिग की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि महिला का मोबाइल फोन बंद आ रहा है, जिससे जांच में परेशानी हो रही है। Up to date
पुलिस ने परिजनों को भी इस स्थिति से अवगत करा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तलाश जारी है और जल्द ही महिला व नाबालिग का पता लगाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।Up to date



Sirsa News Today
सिरसा ताजा खबर
नाबालिग बच्ची लापता
चाची भतीजी फरार मामला
Haryana Crime News
हरियाणा लापता खबर
Sirsa Missing Girl News
महिला नाबालिग को लेकर फरार
सदर थाना सिरसा
Minor Girl Missing Haryana
Sirsa Police Investigation
मोबाइल बंद, पुलिस परेशान
17 दिन से लापता
Haryana Breaking News
Sirsa Viral News
Haryana Crime Update
बच्ची अपहरण की आशंका
पुलिस कर रही लोकेशन ट्रेस
Sirsa District News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ