| वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित up to date |
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के Senior Citizen Haryana वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने और समाज निर्माण में उनके अनुभव का लाभ उठाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना समाज सेवा, कला, खेल, शौर्य और बहादुरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुजुर्गों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए शुरू की गई है। हरियाणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का Senior Citizen Welfare Department उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को नई पहचान देकर उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने की योजना है। up to date
योजना के तहत शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य एवं बहादुरी, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार सहित वरिष्ठ पेंटर, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थागत श्रेणियों में श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन (एनजीओ), श्रेष्ठ वृद्धाश्रम और श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केंद्र को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। up to date
कला और खेल श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 30 हजार रुपये और तृतीय 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, संस्थागत श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभाग के पोर्टल https://award.socialjusticehry-gov.in पर 12 जनवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ