Big Breaking news : नशे में धुत एएसआई की गाड़ी ने विधायक के काफिले को मारी टक्कर, चार सस्पेंड

एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित up to date
गुरुग्राम। विधायक के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी से टक्कर के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। हादसे में पायलट गाड़ी का चालक घायल हुआ था। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ झगड़ा भी किया।

जानकारी के अनुसार, नए साल को लेकर गुरुग्राम में आईनॉक्स मॉल के पास एक चौराहे पर पुलिस की ओर से नाका लगाया गया था। नाके की जिम्मेदारी एएसआई रमेश के पास थी। उनके साथ मुख्य सिपाही संजय, पूनम, सिपाही सोमबीर, सुधीर, एसपीओ अजयपाल और होमगार्ड रघुबीर तैनात थे। इस दौरान वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। up to date

आरोप है कि इसी दौरान एएसआई बलजीत सिंह अपनी निजी कार से नाके पर पहुंचे और कुछ पुलिसकर्मियों को गाड़ी में बैठाकर वहां से चले गए। बताया गया कि उन्होंने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और सेक्टर 4/7 चौक से अचानक यू-टर्न लेकर न्यू कॉलोनी की ओर मुड़ गए।

इसी समय रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही विधायक मुकेश शर्मा के काफिले की पायलट गाड़ी स्कॉर्पियो से बलजीत सिंह की कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पायलट गाड़ी का चालक घायल हो गया। दोनों पक्षों के बीच मौके पर बहस भी हुई। up to date

नाका प्रभारी एएसआई रमेश के अनुसार, आरोपी एएसआई की गाड़ी की नंबर प्लेट गायब थी और वे नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। समझाने के बावजूद उन्होंने झगड़ा किया। इसके बाद मामले की सूचना विधायक की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। up to date

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को एएसआई रमेश की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ नशे में वाहन चलाने और लापरवाही से दुर्घटना करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में एक एएसआई सहित चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने की किसी को भी अनुमति नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। up to date

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ