Sirsa News : एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित काबू up to date

सिरसाजिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। यह कार्रवाई थाना रोड़ी क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम नियमित गश्त व चेकिंग के दौरान सुखचैन रोड से होते हुए गांव भादड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव भादड़ा में एक युवक अपने पास 315 बोर का अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।

 सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव भादड़ा में दबिश दी। गांव के मोड़ पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस पार्टी को सामने देखकर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान प्रहलाद सिंह पुत्र धनपत, निवासी गांव भादड़ा, जिला सिरसा के रूप में हुई।

अवैध हथियार व नशा तस्करों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: पुलिस 

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि नियमानुसार युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार के संबंध में युवक कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना रोड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क, हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम-पते का पता लगाया जाएगा। सिरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियारों और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ