![]() |
| गांव के मुख्य चौक में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन up to Date |
भादरा। डूंगरवास गांव को नवसृजित ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर गांव के मुख्य चौक में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने गांव की सीमा से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला और संपूर्ण गांव की परिक्रमा करते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे।
समारोह के दौरान ग्रामवासियों की ओर से अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने इसे ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने का ऐतिहासिक क्षण बताया। Up to Date
![]() |
| ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते विधायक up to Date |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान डूंगरवास को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने का जो वादा किया गया था, वह आज आप सभी के सहयोग से पूरा हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने क्षेत्र में छह नई ग्राम पंचायतों, राजपुरा नई पंचायत समिति और कई प्रमुख ब्लॉकों को मंजूरी दी। Up to Date
उन्होंने कहा कि पुनर्गठन प्रक्रिया में एक भी आपत्ति दर्ज न होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के, सूझबूझ के साथ सीमांकन और पुनर्गठन का कार्य पूरा किया है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा विकास में अपनाई गई भेदभाव की नीति का अब अंत हो चुका है और विकसित भादरा का संकल्प विशेष प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है।
![]() |
| जनसभा को संबोधित करते विधायक संजीव बेनीवाल up to Date |
इस अवसर पर डूंगरवास में विधायक कोटे से विशेष सार्वजनिक पुस्तकालय की घोषणा भी की गई। साथ ही आश्वासन दिया गया कि गांव की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। Up to Date
पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और क्षेत्र में विधायक संजीव बेनीवाल के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता के सहयोग से ऐसे सभी प्रयासों को विफल करते हुए विकास का मार्ग निरंतर प्रशस्त किया जाएगा। Up to Date
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष राजवीर यादव का विशेष सम्मान किया गया। समारोह में भादरा नगर मंडल अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा, छानी बड़ी नगर मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश चाहर, भिरानी नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल, गोगामेड़ी मंडल प्रतिनिधि मांगू सिंह राठौड़, भूप सिंह यादव, जयसिंह विश्नोई, डॉ. राजकुमार, सुरेश यादव, महावीर फौजी, बलवान सिंह राजपूत, मुंशी राम थानेदार, श्रीराम बुडानिया, लीलाधर यादव, अजय विश्नोई, रूप सिंह यादव, कैलाश मेघवाल, संजय वाल्मीकि, घड़सीराम बुडानिया, हनुमान यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पुरुषोत्तम काली रावणा, होशियार सिंह पूनिया, वरिष्ठ नेता दयानंद बेरवाल, up to Date
क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष भागीरथ ढाका, पार्षद नंदलाल सैनी, दयानंद खोखेवाला, सरपंच लालचंद शर्मा, प्रताप सिंह बेनीवाल, मोहर सिंह जांगिड़, राजेश न्यौल, वेदप्रकाश मान, बंसीलाल बेनीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अप to Date



0 टिप्पणियाँ